दिल्ली में बारिश के कारण यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 जुलाई 2018

दिल्ली में बारिश के कारण यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा

yamuna-cross-denger-line-in-delhi
नयी दिल्ली , 27 जुलाई, यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है और इसमें और अधिक बढ़ोतरी की आशंका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का परामर्श जारी किया है।  हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर आज सुबह नौ बजे 2.11 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।  पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर आज सुबह सात बजे 204.92 मीटर तक पहुंच गया था , जो खतरे के निशान से ऊपर है। जल स्तर में और वृद्धि हो रही है।  एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के खतरे के निशान पार करने के बाद कल चेतावनी जारी की गयी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: