नयी दिल्ली, 28 अगस्त, बाजार नियामक सेबी ने अंदरूनी कारोबार नियमों का उल्लंघन करने पर चार कंपनियों पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने किसान मोल्डिंग्स पर चार लाख, सुरिंदर जगन्नाथ अग्रवाल और पोलसंस ट्रेडर्स एलएलपी पर ढाई-ढाई लाख और सुरिंदर जगन्नाथ अग्रवाल एचयूएफ पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक ने किसान मोल्डिंग्स के शेयरों की जांच की और पाया कि अग्रवाल और एचयूएफ ने अप्रैल 2016 से मई 2017 के दौरान कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची। इस दौरान यह दोनों कंपनी के प्रवर्तक थे। हालांकि, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। इसके अलावा, किसान मोल्डिंग्स ने अप्रैल 2016 में पोलसंस (कंपनी की प्रवर्तक) को 11.17 लाख तरजीही शेयर आवंटित किये। लेकिन किसान मोल्डिंग्स ने इस संबंध में शेयर बाजारों को जानकारी नहीं दी जबकि पोलसंस ने आवंटन के बारे में सूचित नहीं किया। इस तरह से चारों कंपनियों ने पीआईटी (अंदरूनी कारोबार कारोबार) नियम का उल्लंघन किया और इसलिये नियामक ने उन पर जुर्माना लगाया।
मंगलवार, 28 अगस्त 2018
अंदरूनी कारोबार नियमों के उल्लंघन पर चार कंपनियों पर 11 लाख का जुर्माना
Tags
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
Labels:
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें