चित्रकूट, 27 अगस्त , उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव में एक युवक ने राखी बंधवाने के महज पांच घंटे बाद अपनी विधवा चचेरी बहन से बंदूक का भय दिखाकर रविवार शाम कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। भरतकूप पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक तपेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया, "यूपी 100 के सिपाहियों ने एक सूचना पर करारी गांव के युवक सूरजभान यादव (27) को रविवार शाम उसके घर से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी 28 साल की विधवा चचेरी बहन को बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है।" पीड़ित महिला के हवाले से मिश्रा ने बताया, "युवक ने दोपहर बाद पीड़िता से राखी बंधवाई और उपहार देने के बहाने शाम को करीब आठ बजे नशे की हालत में चोरी की बंदूक के साथ दोबारा पीड़िता के घर गया और जान से मारने की धमकी देकर कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश की।" उन्होंने बताया, "पीड़ित महिला विधवा होने के बाद कई साल से अपने मायके में रह रही है। वह एक स्कूल में बच्चों को खाना बनाने का काम करती है। पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और युवक से बंदूक बरामद करने की कोशिश की जा रही है।"
सोमवार, 27 अगस्त 2018
उत्तर प्रदेश : राखी बंधवाने के 5 घंटे बाद की दुष्कर्म की कोशिश
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें