मधुबनी : क्लब मधुबनी ने अटल को श्रद्धांजलि अर्पित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 अगस्त 2018

मधुबनी : क्लब मधुबनी ने अटल को श्रद्धांजलि अर्पित किया

club-madhubani-tribute-atal
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) दिनांक 17 अगस्त 2018 दिन शुक्रवार को दिन के 12:30 बजे अपराह्न क्ल्ब मधुबनी के सदस्यों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री,प्रखर राजनेता एवम प्रख्यात कवि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी देहावसान पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व की चर्चा की गई और राष्ट्र को उनके प्रधानमंत्री काल में दिए गए योगदान को याद किया गया।अन्त में 2 मिनट का मौन रखते हुए उनको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम क्लब मधुबनी के कार्यालय प्रोफेसर कॉलोनी,मधुबनी में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में क्ल्ब मधुबनी के अध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव कैलाश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पंकज मेहता ,प्रवीण जयसवाल, मनीष कारक, मनमीत सिंह,सुनील पमनानी,पंकज कारक,अभिषेक नायक,रवि राउत,अमित कुमार महासेठ,विवेक कुमार,पवन कापड़ी ,तारिक़ अज़ीज़,विजय साहिल,पारस मेहता,शुभम स्वराज,गुलशन पमनानी,आदर्श कुमार,मणिशंकर सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: