नोटबंदी पर कांग्रेस देश को गुमराह कर रही : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 अगस्त 2018

नोटबंदी पर कांग्रेस देश को गुमराह कर रही : भाजपा

congress-misguided-nation-on-demonetization-bjp
नयी दिल्ली, 30 अगस्त, कांग्रेस पर नोटबंदी के मुद्दे पर देश को ‘‘गुमराह’’ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज दावा किया कि इस कदम से काला धन बैंकों में जमा हुआ, आयकर संग्रह में वृद्धि हुई और बिना लेखा जोखा वाले बेहिसाबी धन का लेखाजोखा हो सका । भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा कि नोटबंदी की सबसे बड़ी सफलता यह है कि ‘अनएकाउंटेड मनी अब काउंटेड’ हो गया यानी बिना लेखा जोखा वाले बेहिसाबी धन का लेखाजोखा हो सका । उन्होंने कहा कि इससे मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई करने में मदद मिली और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि नवम्बर 2016 में की गई नोटबंदी के कारण काले धन का पता लगाने में मदद मिली और कई लाख संदिग्ध बैंक खातों को जांच के तहत लाने की पहल की गई । उन्होंने कहा कि आयकर नहीं भरने वाले 2.09 लाख से अधिक लोगों ने अपना रिटर्न दाखिल किया और कर संग्रह में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पांच लाख से अधिक मुखौटा कंपनियां बंद हो गईं। हुसैन ने कहा कि नोटबंदी के बाद कर अदा करने वालों की तादाद करीब करीब दोगुना हो गई है। इसके बावजूद कांग्रेस इस विषय पर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता हकीकत को समझती है। आरबीआई ने कहा था कि 500 और 1,000 रुपये के चलन से बाहर हुए 99.3 प्रतिशत नोट बैंकिग प्रणाली में वापस आ गये हैं। इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी मांगने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: