जम्मू, 29 अगस्त, जम्मू कश्मीर में एक पुलिस कांस्टेबल को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज बताया कि आरोपी की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस की सातवीं बटालियन के विशेष ग्रेड कांस्टेबल निसार अहमद के रूप में की गयी है। नियमित सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस दल ने कल उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस दल ने पीछा करके उसे धर दबोचा। उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। इस संबंध में गांधी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
बुधवार, 29 अगस्त 2018
जम्मू में हेरोइन के साथ कांस्टेबल गिरफ्तार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें