आरा, 27 अगस्त, बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बदमाशों ने भाकपा-माले के पूर्व नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, "नाढ़ी गांव निवासी सुकन राम के पुत्र और भाकपा-माले के पूर्व नेता रमाकांत राम सुबह घर से बाहर शौच के लिए जा रहे थे, तभी पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने घर से कुछ दूरी पर उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।" सहार थाना के प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया, "हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।" घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। बिहार भाकपा-माले के कार्यालय सचिव परवेज आलम ने कहा कि मृतक पूर्व में भाकपा-माले के सदस्य थे, लेकिन कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ चुके थे।
सोमवार, 27 अगस्त 2018
बिहार के भोजपुर में भाकपा-माले के पूर्व नेता की गोली मारकर हत्या
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें