फरहान ने बंगाल से किताब में गलती सुधारने का आग्रह किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अगस्त 2018

फरहान ने बंगाल से किताब में गलती सुधारने का आग्रह किया

farhan-request-bngal-government-correct-text-book
मुंबई, 19 अगस्त, फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर ने पश्चिम बंगाल के स्कूल की किताबों में हुई बड़ी गलती को उजागर किया और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी से उसे ठीक करने का आग्रह किया। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में भारत के महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह का किरदार निभा चुके फरहान ने बताया कि बंगाली स्कूल के एक किताब में मिल्खा सिंह की जगह उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। फरहान ने रविवार को ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री, स्कूल की एक किताब में मिल्ख सिहंजी की जगह मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। क्या आप प्रकाशक से कहकर किताब में इस तस्वीर को बदलवा सकते हैं।" फरहान 'द स्काई इज पिंक' नामक अपनी अगली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और जाएरा वसीम के साथ नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: