मुंबई, 27 अगस्त, फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह का मानना है कि फैशनेबल होना सिर्फ कपड़ों से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि यह एक जीवनशैली है। जयसिंह ने कल रात लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिवल 2018 के ग्रांड फिनाले में अपना नया कलेक्शन पेश किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद विश्व भर के ट्रेंड़ को अपनी डिजाइनों में समाहित करके उन्हें नए तरीके से पेश करना है। वह कहती हैं, ‘‘मेरे लिए फैशन जीवनशैली है। ये केवल कपड़ों और जूतों से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि यह पूरी जीवनशैली है जिसे कोई व्यक्ति अपनाता है। प्रत्येक डिजाइनर किसी खास ट्रेंड को अपनाता है जिसे पूरी दुनिया में लोग पसंद कर लेते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी चीज को दोहरा रहे हैं।’’ जयसिंह ने कहा कि हम चलने वाले ट्रेंड से विचार लेते हैं और उसे फिर से गढ़ते हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं। डिजाइनर ने ‘‘शेड्स ऑफ्स दीवा’’ शीर्षक वाले अपने नए रेंज के लिए करीना कपूर खान को चुना है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कपड़े यहां पर और यहीं के मैटीरियल से बनते हैं। मेरे कपड़े भले ही पश्चिमी ढंग के हों, लेकिन ये दिल से बिल्कुल भारतीय हैं।’’
सोमवार, 27 अगस्त 2018
फैशन मेरे लिए जीवनशैली है् : मोनिशा जयसिंह
Tags
# देश
# मनोरंजन
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें