दुमका (अमरेन्द्र सुमन) सूबे की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिन मंगलवार (14 अगस्त 18) को सूचना जनसंपर्क विभाग, दुमका के मुख्य प्रदर्शनी शिविर का अवलोकन किया। प्रदर्शनी शिविर में जिला व प्रदेश की समृद्ध व ऐतिहासिक धरोहरों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व के स्थानों के बारे में इस प्रदर्शनी शिविर में बहुत कुछ पता चलता है। प्रदर्शनी शिविर में राज्य के कई प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीरें लगी हैं। दुमका स्थित मंदिरों के गाँव मलूटी, देवघर के त्रिकूट पहाड़, सूर्य मंदिर गिरीडीह, नौलक्खा मंदिर देवघर, सूर्य मंदिर रांची, पद्मा पैलेस हजारीबाग, इमाम कोठी रांची सहित ऐसे कई ऐतिहासिक धरोहरों व धार्मिक स्थलों की जानकारी इस प्रदर्शनी शिविर में दी गई है, जो फौजदारी बाबा के दर पर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के ज्ञान वृद्धि में अहम पड़ाव साबित हो रहा है। एक छत के नीचे इतने सारे ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी मिलने पर श्रद्धालु भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने फोटो प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही इस तरह के प्रयोग बासुकिनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालओं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी झारखंड के धार्मिक स्थलों व पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। झारखंड आने वाले पर्यटक यहां की ऐतिहासिक व समृद्ध परंपरा को जान पाऐंगे। झारखण्ड राज्य में पर्यटन को इससे और अधिक बढ़ावा मिलेगा। यहां के लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। झारखण्ड की तरक्की में बासुकीनाथ पहुँचने वाले पर्यटक काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
मंगलवार, 14 अगस्त 2018
दुमका : जन सम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी का राज्यपाल ने किया अवलोकन
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें