नयी दिल्ली, 29 अगस्त, कांग्रेस ने वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी को लेकर आज सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में लोगों के मौलिक अधिकार एवं लोकतंत्र पर ‘सीधा’ हमला हो रहा है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि यह सरकार मानती है कि लोगों को विरोधी विचार रखने का अधिकार नहीं होना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है कि हम विरोधी विचार को स्वीकारते हैं। लेकिन इस सरकार का मानना है कि आपको विरोधी विचार रखने का अधिकार नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि इस सरकार में पिछले चार वर्षों में लोगों के मौलिक अधिकार और लोकतंत्र पर ‘सीधा हमला’ हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के पास जो भी पुख्ता सबूत हैं उनको न्यायालय के समक्ष रखना चाहिए।’’
बुधवार, 29 अगस्त 2018
मोदी सरकार में लोगों के मौलिक अधिकार पर ‘सीधा हमला’ हो रहा है : कांग्रेस
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें