हाजीपुर, 13 अगस्त, बिहार के वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित जन्दाहा प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंघ गोलीबारी कर हत्या कर दी। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि अपराधी चार-पांच की संख्या में थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए । रालोसपा के जिला सचिव मनीष सहनी हाल ही में प्रखंड प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गये थे । सहनी की मौत से आक्रोशित उनके समर्थकों के जन्दाहा थाना और प्रखंड कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की। उग्र लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी ।
मंगलवार, 14 अगस्त 2018
बिहार : नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर हत्या
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें