कोलकाता, 28 अगस्त, छात्रों और युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि देश के भविष्य के नेता इन्हीं से निकलेंगे। ममता ने याद किया कि कैसे उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में की थी। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘युवा और छात्र देश के भविष्य हैं। मेरा राजनीतिक संघर्ष भी एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। देश के भविष्य के नेता इन छात्रों में से ही निकलेंगे। मेरी शुभकामनाएं इनके साथ हैं।’’ आज तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद का स्थापना दिवस है। मुख्यमंत्री का यहां टीएमसीपी स्थापना दिवस पर रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। तृणकां सांसद और ममता का भतीजा अभिषेक बनर्जी अखिल भारतीय तृणमूल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
मंगलवार, 28 अगस्त 2018
देश के भविष्य हैं छात्र और युवा : ममता बनर्जी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें