दुमका (आर्यावर्त डेस्क) उप राजधानी दुमका के सरैयाहाट प्रखंड में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण से संबंधित दिन मंंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लोगों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। सर्वे कराकर छुटे हुए योग्य लाभुकों को शौचालय का लाभ देने का निदेश दिया गया। तेजी से शौचालय निर्माण कराकर यूसी जमा करने का निदेश संबंधित को दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी तेजी लाने का निदेश दिया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरैयाहाट मुकेश मछुआ, जिला समन्वयक अमित, प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार, पीएचईडी के जे.ई. जेम्स मुर्मू, जल सहिया, पंचायत स्वयं सेवक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
मंगलवार, 28 अगस्त 2018
दुमका : स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें