मुंबई, पांच सितंबर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों से इलाहाबाद में अगले साल आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले में अधिक से अधिक संख्या में आने की बुधवार को अपील की। इलाहाबाद में कुंभ मेला 15 जनवरी 2019 से शुरू होने वाला है। योगी ने कहा, ‘‘हमलोग प्रयाग किले का द्वार खोलने के प्रयास कर रहे हैं जहां सरस्वती विद्यमान हैं और इस उद्देश्य के लिये हमलोग भारत सरकार एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेला ऐतिहासिक और बेहद विशेष होने वाला है। पहली बार श्रद्धालु ना सिर्फ गंगा, यमुना संगम में स्नान कर सकेंगे, बल्कि वे अदृश्य सरस्वती नदी को भी महसूस कर पायेंगे।
गुरुवार, 6 सितंबर 2018
2019 का कुंभ मेला ऐतिहासिक होगा : आदित्यनाथ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें