भागलपुर, एक सितंबर, बिहार में भागलपुर जिले के विभिन्न स्थानों से तीन महिलाओं के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि संदेह है कि दो महिलाओं की हत्या की गयी जबकि तीसरा मामला आत्महत्या का हो सकता है। कहलगांव के पुलिस उप मंडल अधिकारी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पहली महिला की पहचान दुलारी देवी (65) के रूप में की गयी है जिसे सनहौल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आजमपुर गांव में कल सोते वक्त पत्थर से कुचलकर मार दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के इसीपुर पुलिस थाने के तहत योगावीर पहाड़ी में स्थित कुएं से गीता (45) का शव मिला जो जिले के बाराहट गांव की निवासी है। इसकी जांच की जा रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। उन्होंने बताया कि इसीपुर नहर से आज सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया जिसकी पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के छापरी गांव निवासी कल्पना देवी (35) के रूप में की गयी है। उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी थी।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
बिहार : भागलपुर में तीन महिलाओं के शव मिले
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें