न्यूयॉर्क, 10 सितंबर, पांच महीने की गर्भवती सुपरमॉडल लिली एल्ड्रिज ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में रनवे वाक किया। उनका कहना है कि यह कुछ और नहीं, बल्कि सशक्त होना है। सुपरमॉडल (32) ने शनिवार को क्लासिक कार क्लब में ब्रैंडन मैक्सवेल रनवे पर पांच माह की गर्भावस्था में वाक किया। उन्होंने लाल रंग की पोशाक में जलवे बिखेरे। सिंडी ब्रूना, टेलर हिल और जोन स्मॉल समेत एल्ड्रिज के साथी उनके समर्थन में हैं। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर स्लाइडशो में गिगी हदीद गुलाबी रंग की पोशाक में दिखीं। एल्ड्रिज ने लिखा, "5 माह की गर्भावस्था में ब्रैंडन मैक्सवेल रनवे पर चलने पर गर्व है! मैं अपने जीवन में कुछ ही रनवे पर चली हूं और यह ऐसा पल है, जिसे मैं हमेशा देखना चाहूंगी। इसके लिए ब्रैडन को धन्यवाद, हमेशा प्यार।"
मंगलवार, 11 सितंबर 2018
न्यूयॉर्क फैशन वीक में 5 माह की गर्भवती लिली ने किया रनवे वाक
Tags
# मनोरंजन
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें