श्रीनगर, 11 सितंबर, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यहां एक आवासीय इलाके से 10 करोड़ रुपया मूल्य की हेरोइन जब्त की है। इसे पाकिस्तान से तस्करी कर यहां लाए जाने का संदेह है। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने रविवार सुबह श्रीनगर के आवासीय इलाके में छापा मारा और उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन की दो पैकेट (करीब दो किलोग्राम वजन की) जब्त की। डीआरआई ने बयान में कहा है कि यह एक मकान के रसोई घर में चावल की बोरी के पीछे छिपा कर रखी गई थी। इसमें कहा गया है, ‘‘तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। डीआरआई ने नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों में दबिश दी है। आगे की जांच जारी है।’’ बयान के मुताबिक प्राथमिक जांच से यह पता चलता है कि जब्त की गई हेरोइन सीमा पार से कश्मीर लाई गई थी।
मंगलवार, 11 सितंबर 2018
श्रीनगर में 10 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें