मुख्यमंत्री चौहान के रथ पर पथराव, मुख्यमंत्री सुरक्षित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 सितंबर 2018

मुख्यमंत्री चौहान के रथ पर पथराव, मुख्यमंत्री सुरक्षित

cm-shivraj-attacked
भोपाल, दो सितंबर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनआशीर्वाद यात्रा के रथ पर आज रात प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में कथित तौर पर पथराव किया गया। चुरहट थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने बताया कि पथराव के दौरान मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है भाजपा ने कांग्रेस पर पथराव कराने का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: