चेन्नई, 27 सितंबर, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन की ‘मामूली शल्यक्रिया’ की गई है। अपोलो अस्पताल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अस्पताल ने यहां जारी एक वक्तव्य में बताया कि स्टालिन को कल देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल ने कहा, ‘‘ उनकी दायीं जांघ से एक गांठ को निकालने के लिए एक मामूली ऑपरेशन किया गया । उन्हें आज दोपहर में छुट्टी दे दी जाएगी।’’ एमडीएमके प्रमुख वाइको अस्पताल पहुंचे, उन्होंने कहा कि स्टालिन स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
गुरुवार, 27 सितंबर 2018
द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन की हुई मामूली सर्जरी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें