समेली। इस प्रखंड के वंचित समुदाय के लोग जनांदोलन 2018 में भाग लेने जा रहे हैं. इस समय सत्याग्रही कटिहार-समस्तीपुर पैंसेजर ट्रेन के इंतजार में बखरी हॉल्ट पर बैठे हैं.यहां से बरौनी जाएंगे.तब शाम में बरौनी-ग्वालियर से ग्वालियर जाएंगे. समेली प्रखंड के प्रखंड समवन्यक राजकुमार भारती ने कहा कि दल नायक हरि प्रसाद मंडल हैं.इनके नेतृत्व में वंचित समुदाय के लोग ग्वालियर जा रहे हैं.विश्व अंहिसा दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर से जन आधारित जनांदोलन 2018 शुरू होगा.एकता परिषद के संस्थापक व जनांदोलन के महानायक राजगोपाल पी.व्ही.के नेतृत्व में सत्याग्रह पदयात्रा होगी.ग्वालियर से दिल्ली कूच करेंगे. उन्होंने कहा कि एकता परिषद व सम्मान विचार वाले जन संगठनों ने 6 सूत्री मांग रखें है. जो इस प्रकार है राष्ट्रीय आवासीय भूमि अधिकार कानून की द्योषणा एवं क्रियान्वयन, राष्ट्रीय कृषक हकदारी कानून की द्योषणा एवं क्रियान्वयन,राष्ट्रीय भूमि नीति की द्योषणा व क्रियान्वयन, भारत सरकार द्वारा पूर्व में गठित राष्ट्रीय भूमि सुधार परिषद और राष्ट्रीय भूमि सुधार कार्यबल समिति को सक्रिय करना,वनाधिकार कानून -2006 और पंचायत (विस्तार उपबन्ध) अधिनियम -1996 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर निगरानी तंत्र की स्थापना और भूमि संबंधी विवादों के शीघ्र समाधान के लिए त्वरित न्यायालयों का संचालन हो.
रविवार, 30 सितंबर 2018
Home
बिहार
मध्य प्रदेश
बिहार : कटिहार-समस्तीपुर पैंसेजर ट्रेन पकड़ने के इंतजार में बखरी हॉल पर सत्याग्रही
बिहार : कटिहार-समस्तीपुर पैंसेजर ट्रेन पकड़ने के इंतजार में बखरी हॉल पर सत्याग्रही
Tags
# बिहार
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
बिहार,
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें