उत्तर प्रदेश : जंगल में बकरी चराने गई किशोरी से बलात्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 सितंबर 2018

उत्तर प्रदेश : जंगल में बकरी चराने गई किशोरी से बलात्कार

girl-rape-banda
बांदा (उत्तर प्रदेश), दो सितंबर,  बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में बकरी चराने जंगल में गई 16 साल की किशोरी के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया।  बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि ‘कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जंगल में बकरी चराने गई सोलह साल की एक किशोरी को उसी गांव का रहने वाला युवक रामचरन निषाद (19) बहाने से एकांत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: