बेगूसराय (अरुण कुमार) मंझौल,बेगुसराय के जयमंगला गढ़ के वन विभाग के गेस्ट हाउस में वन और पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव और सीनियर ब्यूरोक्रेट त्रिपुरारी शरण के नेतृत्व में काबर समस्या के निदान के लिए अभी बैठक जारी है। तमाम किसानों और मछुआरों से अपील है कि तुरंत जयमंगला गढ़ जाएँ और मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपे। त्रिपुरारी शरण एक निहायत ही सज्जन और तेजतर्रार आईएएस अफसर हैं और दिल्ली दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं।इन्ही के सूचनानुसार होना है जयमंगला कांवर झील का उद्धार।इस कांवर झील के बारे में आपको बता दूँ की यह पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है,आज भी साइबेरिया से ढेरों पक्षी विहार के लिये यहाँ आये है और लौट कर सूखा देख वापस चले जाते हैं।आज जब कांवर झील के उद्धारक पहुँचें हैं तो ऐसा लगता है कि सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट हुई है यह जयमगंला गढ़ के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।यहाँ आवश्यकता है कि इसे पर्यटन स्थल भी बनाया जाय तो बिहार के लिए और भी बड़ी उपलब्धि होगी।
शनिवार, 8 सितंबर 2018
बेगूसराय : अब होगा जय मंगलागढ़ कांवर झील का उद्धार।
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें