ठाणे में मजदूर महिला से बलात्कार, दो लोग गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 सितंबर 2018

ठाणे में मजदूर महिला से बलात्कार, दो लोग गिरफ्तार

labour-women-rape-thane
ठाणे, 20 सितंबर, महाराष्ट्र के ठाणे में 30 वर्षीय एक विवाहिता से कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। निजामपुरा पुलिस थाना के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राजेश म्हसकर (30) ने मजदूर के तौर पर काम करने वाली महिला को मंगलवार तड़के भिवंडी क्षेत्र स्थित खोनी गांव में बुलाया और उसका कथित रूप से बलात्कार किया।  उन्होंने बताया कि मामले के एक अन्य आरोपी लाला उर्फ बलराम कोल्हे (33) भी घटनास्थल पर पहुंचा और उसने बलात्कार की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: