नयी दिल्ली, एक सितंबर, पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में 32 वर्षीय महिला की उसके लिव इन पार्टनर ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में शुक्रवार की दोपहर पुलिस को पता चला। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों के संबंधों में तनाव था। हत्या के लिए निजी विवाद को कारण माना जा रहा है । पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी (35) फरार है। मामले की छानबीन की जा रही है। पहली शादी से महिला की तीन बेटियां है। घटना के वक्त घर पर वे सभी मौजूद नहीं थीं ।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
लिव-इन-पार्टनर ने महिला की हत्या की
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें