दुमका (झारखंड), 11 सितंबर, दुमका जिले में मंगलवार को बच्चा चोर होने के संदेह में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जेरमुंडी पुलिस थाना क्षेत्र के बोगली गांव में लोगों ने सोनू यादव के हाथ बांध दिए और उसे पीटा। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने गांव की एक बच्ची का नाम लिया था जिससे ग्रामीणों को उसपर संदेह हुआ। यादव पेशे से चालक है और बंका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहता है। घटना के समय वह शौच के लिए जा रहा था। पुलिस ने उसे घटनास्थल से बचाया और एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
बुधवार, 12 सितंबर 2018
दुमका : बच्चा चोर होने के संदेह में व्यक्ति की पिटाई
Tags
# अपराध
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें