मोतिहारी, 10 सितंबर, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना अंतर्गत मानसी छपरा गांव में एक किशोरी (17) से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सोमवार को प्रकाश में आया। चकिया थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल में करायी गयी। उन्होंने बताया कि किशोरी आरोपी तीन युवकों में से एक अनिल कुमार को कथित रूप से पहले से जानती थी। अनिल ने किशोरी को फोन करके उसे गन्ने के एक खेत में बुलाया जहां युवक ने पहले से अपने दो साथियों को बुला रखा था। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि तीनों युवकों में से दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि तीसरा वारदात का मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। वारदात के बारे में किशोरी द्वारा अपनी मां को बताए जाने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी । पुलिस ने इस मामले में किशोरी के कथित प्रेमी अनिल कुमार और एक अन्य आरोपी रंजीत उर्फ बेचु को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वीडियो बनाने वाला तीसरा आरोपी धर्मेन्द्र कुमार अभी भी है।
सोमवार, 10 सितंबर 2018
बिहार के मोतिहारी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें