मुजफ्फरनगर, एक सिंतबर, बुढ़ाना शहर से चार लोगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कथित तौर पर दुष्कर्म के इरादे से कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रभाकर केंटुरा ने बताया कि यह घटना 27 अगस्त को हुई थी। नाबालिग के परिवार की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़की का अपहरण बुढ़ाना शहर से किया था और बाद में वे उसे हरियाणा ले गए। लड़की को 28 अगस्त को खोज लिया गया। ऐसा पता चला है कि लड़की के परिवार को 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद शामली जिले के बनत कस्बे में भेज दिया गया था।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें