गाजियाबाद, एक सितम्बर, यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र में पुजारी की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी फरार है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुजारी की हत्या के आरोपी उपेंद्र को पुलिस ने हरसांव से गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी धीरज अभी भी फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है मृतक पुजारी हरिवंश कुमार शुक्ला के उसकी बुआ की लडकी के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का पता चलने पर उसने ईंट से वार करके उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि शुक्ला अपने परिवार के साथ दीनागढी में रहते थे। यहीं पर एक मंदिर में पुजारी थे। गत 28 अगस्त को वह किसी काम से गोविंदपुरम गए थे जहां से वह संदिग्ध परिस्तिथियों में लापता हो गए थे। पुलिस ने पुजारी का शव 31 अगस्त को बुलंदशहर की नहर से बरामद किया था।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
पुजारी की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें