नयी दिल्ली, 12 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार सुबह नमो एप के माध्यम से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद, नवादा, हजारीबाग, जयपुर देहात और अरुणाचल (वेस्ट) के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम को लेकर आशान्वित हैं। इसे नरेन्द्र मोदी मोबाइल एप के माध्यम से देखा जा सकेगा। मोदी गुरूवार को 11 बजे नमो एप के माध्यम से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री ने देश भर के आशा कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया था और इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
बुधवार, 12 सितंबर 2018
प्रधानमंत्री गुरूवार को भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें