नयी दिल्ली, 26 सितंबर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि सिंह ने राष्ट्रनिर्माण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा की है। गांधी ने ट्वीट किया, 'मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन हमारे लिए एक अवसर है कि हम राष्ट्रनिर्माण के लिए की गई उनकी निःस्वार्थ सेवा एवं समर्पण की सराहना करें और उसे याद करें।' उन्होंने कहा, 'उनको जन्मदिन की बहुत बधाई। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।' कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत और पार्टी के कई दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। मनमोहन सिंह बुधवार को 86 वर्ष के हो गए। वह मई, 2004 से मई, 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एक अर्थशास्त्री के तौर पर विख्यात सिंह नरसिंह राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे।
बुधवार, 26 सितंबर 2018
राहुल ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें