जमशेदपुर : डिजिटल इंडिया की ओर रोटरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 सितंबर 2018

जमशेदपुर : डिजिटल इंडिया की ओर रोटरी

rotery-move-to-digital-india
जमशेदपुर  (आर्यावर्त डेस्क) 9 सितम्बर,2018, रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर, दलमा और रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर , मिडटाउन के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल कनेक्ट विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमे जमशेदपुर के अलावा अन्य शहरों के रोटरी सदस्यों ने भाग लिया . सेमिनार में तय किया गया कि डिजिटल इंडिया की तर्ज पर अब किसी भी जानकारी के लिए माई रोटरी वेबसाइट के जरिये रोटरी क्लब के कार्यक्रमों, क्रियाकलापों, भागीदारी आदि की जानकारी त्वरित प्राप्त की जा सकती है. प्रतिम बनर्जी ने रोटरी क्लब के डिजिलिटीकरण की विस्तृत जानकारी दी.टाटा स्टील और एक्स एल आर आई से सेवानिवृत जीतू सिंह ने लीडरशिप विषय पर जानकारी साझा की. कार्यक्रम में राजन गंडोत्रा ,संदीप नारंग ,अलोक नंदा ,मुरली ,कुसुम ठाकुर ,मोईन खान,मोना बहादुर आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: