नयी दिल्ली, 10 सितंबर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक टूट गया, जिससे निवेशकों की पूंजी 1.96 लाख करोड़ रुपये घट गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.65 अंक या 1.22 प्रतिशत के नुकसान से 37,922.17 अंक पर आ गया। यह इसका तीन सप्ताह का निचला स्तर है। सेंसेक्स में भारी गिरावट के बीच बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 1,96,130.84 करोड़ रुपये घटकर 1,55,43,657 करोड़ रुपये पर आ गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका चीन व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका से बाजार का भरोसा डिगा है। इस आशंका में बाजार टूट गए।
मंगलवार, 11 सितंबर 2018
सेंसेक्स 468 अंक टूटा, निवेशकों की पूंजी 1.96 लाख करोड़ रुपये घटी
Tags
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
Labels:
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें