नयी दिल्ली, 10 सितंबर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका भारत की ‘पड़ोस पहले’ नीति का एक खास और अहम हिस्सा है। श्रीलंका से आए एक संसदीय शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का विकास और दक्षिण एशियाई क्षेत्र की समृद्धि एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या की अगुवाई वाले शिष्टमंडल ने यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की। कोविंद ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘इसमें श्रीलंका के विकास और प्रगति की भी जबर्दस्त संभावनाएं हैं। भारत के विशाल बाजार से श्रीलंका को भी फायदा मिल सकता है। भारत के लिए श्रीलंका इसकी ‘पड़ोस पहले’ नीति का खास और अहम हिस्सा है।’’ कोविंद ने कहा कि श्रीलंका के साथ ठोस विकासात्मक साझेदारी होना भारत के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘यह शिक्षा, संस्कृति, कौशल विकास, आजीविका सहायता एवं स्वच्छता सहित सभी क्षेत्रों में है।’’
सोमवार, 10 सितंबर 2018
भारत की ‘पड़ोस पहले’ नीति का अहम हिस्सा है श्रीलंका: राष्ट्रपति कोविंद
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें