गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 10 सितंबर, गाजियाबाद में एक व्यक्ति के अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस उपाधीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि मजदूर के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने उस वक्त लड़की पर हमला किया जब उसकी मां घर पर नहीं थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने जब चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि घबराई लड़की ने अपनी मां के घर आने पर उसे घटना की जानकारी दी और उसने तुरंत ही पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी फरार है। मिश्रा ने बताया कि लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है। व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सोमवार, 10 सितंबर 2018
नाबालिग सौतेली बेटी से बलात्कार
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें