इस्लामाबाद, 1 सितम्बर, न्यायमूर्ति ताहिरा सफदर ने शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान उच्च न्यायालय में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। डॉन समाचार की खबर के मुताबिक, ताहिरा देश की पहली महिला हैं जिन्होंने पाकिस्तान के किसी भी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्होंने बलूचिस्तान के राज्यपाल भवन में आयोजित एक समारोह में शपथ ली। समारोह के दौरान वरिष्ठ न्यायाधीश और वकील मौजूद थे। सफदर ने 1982 में उस वक्त इतिहास रचा था, जब वह बलूचिस्तान में पहली महिला सिविल न्यायाधीश बनी थीं। वह फिलहाल तीन सदस्यीय विशेष अदालत की सदस्य हैं, जो पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के मामले की सुनवाई कर रही है। मुशर्रफ पर तीन नवंबर 2007 को आपातकाल लगाने के मामले में देशद्रोह का आरोप है।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
पाकिस्तान में ताहिरा सफदर बनीं उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें