जमशेदपुर, 1 सितम्बर, जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के लिए आस्ट्रेलिया के दिग्गज फारवर्ड टिम केहिल को अपने साथ जोड़ लिया है। केहिल आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए 14 वर्षो तक खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक मैचों में 50 से अधिक गोल दागे हैं। इस वर्ष रूस में हुए फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कह दिया था। 'ईएसपीएन' ने 38 साल के केहिल के हवाले से बताया, "मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत उत्सुकता महसूस हो रही है कि मैं आईएसएल क्लब जमशेदपुर एफसी में शामिल हो रहा हूं। मैं क्लब के साथ बातचीत के दौरान उनका पेशेवर रवैया और लक्ष्य बहुत प्रभावशाली लगा।" केहिल ने कहा, "मैं जानता हूं कि मैदान में और उसके बाहर मैं अपने नेतृत्व और अनुभव से टीम की मदद कर सकता हूं। मैं युवाओं के खेल को निखारना और उन्हें फुटबाल खेलने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं।" फुटबाल जगत में केहिल का नाम पहली बार 20 साल पहले इंग्लैंड के क्लब मिलवॉल के लिए खेलते समय चमका था। वह प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन के लिए 200 से अधिक मैच खेल चुके हैं। जमशेदपुर ने हालांकि दो सीजन तक चीन में खेल चुके केहिल के साथ करार की जानकारियों को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
जमशेदपुर में शामिल हुए आस्ट्रेलियाई दिग्गज टिम केहिल
Tags
# खेल
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें