पटना, 31 अगस्त, मानसिक रूप से अशक्त महिलाओं के लिए यहां स्थित एक आश्रय गृह से दो महिलाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। इसमें रहने वाली दो महिलाओं की मौत होने को लेकर यह आसरा गृह हाल ही में खबरों में रहा था। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। राजीव नगर पुलिस थाना प्रभारी रोहन कुमार ने कहा, ‘‘दो महिलाएं जिनकी उम्र 30 से कम है, कल लापता हो गईं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले आश्रय गृह ने कुछ घंटे महिलाओं की तालाश की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आश्रय गृह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों महिलाएं कब बाहर निकलीं।’’ राजीव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित आसरा गृह अगस्त महीने में उस वक्त चर्चा में आया था जब इसमें रहने वाली दो महिलाओं को बीमार पड़ने के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस उपाधीक्षक (कानून व्यवस्था, पटना) मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
बिहार : आसरा गृह से दो महिलाएं लापता
Tags
# अपराध
# देश
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें