श्रीनगर 29 अक्टूबर, श्रीनगर शहर के बाहरी इलाकों में सोमवार को सुरक्षा बलों से कुछ देर मुठभेड़ के बाद तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि कार में जा रहे आतंकवादियों को नरबाल क्षेत्र में एक सुरक्षा चौकी पर रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने कहा, "लेकिन आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। प्रतिक्रियास्वरूप पुलिस ने गोलीबारी कर दी। दोनों तरफ से कुछ देर गोलीबारी चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।" प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं।
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018
श्रीनगर में मुठभेड़ के बाद 3 आतंकवादी गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें