सीबीआई निदेशक के खिलाफ सीवीसी जांच पर टिप्पणी से राहुल का इंकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018

सीबीआई निदेशक के खिलाफ सीवीसी जांच पर टिप्पणी से राहुल का इंकार

Rahul-refuses-to-comment-on-cvc-probe-against-cbi-director
नई दिल्ली 26 अक्टूबर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ आरोपों की सीवीसी जांच का आदेश दिए जाने पर टिप्पणी करने से शुक्रवार को इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक प्रक्रिया है। राहुल ने लोधी रोड पुलिस थाने के बाहर संवाददाताओं से कहा, "यह सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय है, यह प्रक्रिया चल रही है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।" राहुल को यहां सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन की अगुवाई करने पर कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया गया था। राहुल ने कहा, "लेकिन मैं कहूंगा कि प्रधानमंत्री ने डर व घबराहट के कारण सीबीआई के निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की है, क्योंकि उन्होंने अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये की मदद दी है।" इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति ए.के.पटनायक को सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ आरोपों की केंद्रीय सर्तकता आयोग (सीवीसी) द्वारा जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया। अदालत ने सीवीसी को जांच दो हफ्ते में पूरी करने का आदेश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: