गुवाहाटी विस्फोट में 4 घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 अक्तूबर 2018

गुवाहाटी विस्फोट में 4 घायल

blast-in-guwahati
गुवाहाटी 13 अक्टूबर, सम की राजधानी शहर गुवाहाटी में शनिवार को विस्फोट में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शहर में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पान बाजार क्षेत्र में हुई जहां प्रसिद्ध सुखेश्वर मंदिर के साथ-साथ उच्च न्यायालय की इमारत, उपायुक्त कार्यालय और कई अन्य महत्वपूर्ण इमारतें हैं।गुवाहाटी के पुलिस सह आयुक्त दिगंता बारा ने कहा, "विस्फोट में चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।" उन्होंने बम विस्फोट की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: