दुमका (अमरेन्द्र सुमन) राजधानी दिल्ली के होटल अशोका में पोषण माह अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवार्ड सेरेमनी में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती को पोषण माह के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए महिला एवम बाल विकास विभाग भारत सरकार के सचिव के द्वारा ब्लॉक लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2018 तक पूरे देश में पोषण माह अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रुप 3 वर्ग के लिए 40 पुरस्कारों की घोषणा की गयी। जारी किए गए 40 पुरस्कारों में 13 पुरस्कार झारखंड को प्राप्त हुए हैं। भारत सरकार की महिला बाल विकास मंत्रालय ने पूरे देश को 4 ग्रुप में बांटा था जिसमें झारखंड ग्रुप 3 में सम्मलित था। ग्रुप 3 में 9 राज्य थे इन 9 राज्यों में से झारखंड ने यह उपलब्धि हासिल की है।
गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018
दुमका : ब्लॉक लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुआ दुमका
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें