पूर्णिया : बिहार किसान मजदूर संघ का किसान महापंचायत घमदाहा प्रखंड के चंदवा में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलाल महतो ने की एवं उपस्थित किसानों, मजदूरों के बीच गहन चिंतन मनन किया गया। डीजल अनुदान में त्रुटि, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक धान क्रय केंद्र खोलने एवं भूमिहीन के बीच बासगीत पर्चा निर्गत करने संबंधी समस्या किसान महापंचायत में खुलकर सामने आया। उपस्थित किसान मजदूरों को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा किसान उपेक्षित हैं। कृषि पूर्ण रूप से घाटे का धंधा हो गया है। वहीं सरकार में शामिल हमारे नेता इस ज्वलंत समस्या से अनभिज्ञ हैं। इसलिए हम किसानों को पहले संगठित होना होगा। किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता सह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि धमदाहा प्रखंड सहित पूरे जिले के किसान का धान बारिश नहीं होने की वजह से लगभग जल सा गया है। अगर नलकूप की व्यवस्था होती तो इस तरह की आपदा का सामाना किसानों को नहीं करना पड़ता। यह पूरी तरह से सरकार की नाकामी को दर्शाता है। वहीं जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव ने कहा कि संघ जिले में घूम घूमकर किसान, मजदूरों को जगाने में लगा है। बहुत जल्द किसान अपनी हक की लड़ाई लेकर रहेंगे। इस मौके पर इंदेश्वरी सिंह, नक्षत्र ऋषि, विशुनदेव यादव, मिथिलेश कुमार ठाकुर, विजय शंकर सिंह सहित महिला नेत्री अनिता देवी ने भी महापंचायत को संबोधित किया।
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018
Home
बिहार
देश में सबसे ज्यादा किसान उपेक्षित हैं, कृषि पूर्ण रूप से घाटे का धंधा हो गया है : अनिरूद्ध
देश में सबसे ज्यादा किसान उपेक्षित हैं, कृषि पूर्ण रूप से घाटे का धंधा हो गया है : अनिरूद्ध
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें