गाजियाबाद , दो अक्टूबर, दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने यहां मंगलवार को यूपी गेट पर उन पर पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे। इसबीच, किसानों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया और गोलीबारी भी की। वहीं, एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने इस आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि किसानों पर कोई फायरिंग नहीं की गई। दरअसल, यूपी गेट के आस-पास बड़ी संख्या में किसान डटे हुए थे और वे सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि बड़ी तादाद में ये किसान अपनी कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं।
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018
किसानों ने पुलिस पर लगाया गोलीबारी का आरोप
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें