दुमका (आर्यावर्त डेस्क) झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका नगर परिषद वार्ड संख्या 17 की वार्ड पार्षद अरबी खातुन के नेतृत्व में दुमका जिला महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए अरबी खातुन ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह आंनदोलन की शुरुआत की थी। उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने ब्रिटिश सरकार के अन्यायपूर्ण कानून के विरोध में असहयोग और अहिंसा आन्दोलन की शुरुआत की थी । गाँधी जी के नेतृत्व में सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन दांडी यात्रा का आंरभ हुआ, जो कि नमक कानून के विरोध में था। पूरे विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले इस महान विभूति को नमन करती हूं। इस अवसर पर शबाना बीबी, सैबुन बीबी, जहाना बीबी, रौशन बीबी, समीना बीबी, मीना बीबी, सैरुन बीबी व अन्य उपस्थित थीं ।
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018
दुमका : गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें