मेक्सिको सिटी 24 अक्टूबर, मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी तट पर 195 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से समुद्री तूफान 'विला' ने दस्तक दी है। तूफान सिनालोआ तट से टकराया है। 'विला' मंगलवार रात आठ बजे मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी तट पर पहुंचा। इसकी चपेट में मेक्सिको के सिनालोआ के साथ-साथ नयारित और जालिस्को प्रांत भी आए हैं। यह कुछ घंटे बाद डुरांगो और जकाटेकास के इलाकों में पहुंचेगा। मेक्सिको के मौसम विभाग ने कहा कि इसके असर में एस्कुइनापा क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है जहां 32,000 लोग रहते हैं।
बुधवार, 24 अक्टूबर 2018
मेक्सिको के तट पर पहुंचा समुद्री तूफान 'विला'
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें