इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत ने लगाई 23 अंकों की छलांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत ने लगाई 23 अंकों की छलांग

india-jump-23-in-is-of-doing-buisiness
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर, विश्व बैंक द्वारा जारी हालिया इज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापारिक सुगमता) की सूची में भारत 23 अंकों की छलांग लगाकर 77वें पायदान पर आ गया है। विश्व बैंक की इस सूची में दुनिया के 190 देश शामिल हैं। विश्व बैंक ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2019 बुधवार को जारी की। इस रिपोर्ट से जाहिर होता है कि सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों से भारत ने 23 अंकों की छलांग लगाई है। वर्ष 2017 की रिपोर्ट में भारत व्यापार करने में सुगमता के मामले में 100वें पायदान पर था। भारत ने पिछले साल 30 पायदान की बड़ी छलांग लगाकर शीर्ष 100 में अपनी जगह बनाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: