आंध्र प्रदेश : विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर जगनमोहन रेड्डी पर चाकू से हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अक्तूबर 2018

आंध्र प्रदेश : विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर जगनमोहन रेड्डी पर चाकू से हमला

jaganmohan-attecked-on-vishakhapattanam-airport
विशाखापट्टनम 25 अक्टूबर, विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। रेड्डी का कंधा घायल हुआ है। उन्हें हवाईअड्डे पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई। उन्होंने इसके बाद हैदराबाद की अपनी यात्रा जारी रखी।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कमांडेंट ने हमलावर को दबोच लिया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। हमलावर की पहचान जरीपल्ली श्रीनिवास के रूप में की गई, जो हवाईअड्डे पर एक रेस्तरां में काम करता है। वह जगन के साथ सेल्फी खिंचवाने के आग्रह से उनके पास आया और अचानक ही जेब से छोटा चाकू निकाल लिया और उन पर हमला कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: