बिहार : 50 हजार रूपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अक्तूबर 2018

बिहार : 50 हजार रूपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

naxal-arrest-bihar
डेहरी ऑन सोन, एक अक्टूबर, बिहार के रोहतास जिले की पुलिस ने विशेष कार्यबल के सहयोग से राजपुर थानाक्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का पचास हजार रूपये के इनामी नक्सली को सोमवार को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम राजेश शर्मा उर्फ ‘तूफान’ है। पुलिस को इसकी बघैला थाना और राजपुर पुलिस चौकी में लूट व हत्या के साथ नासरीगंज, राजपुर, अकोढीगोला, करगहर तथा नौहट्टा थानाक्षेत्र में विभिन्न नक्सली वारदातों में तलाश थी। उन्होंने बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों से फरार राजेश के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल, दो कारतूस व एक मोबाइल जब्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: