दुमका : चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर अत्यावश्यक बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 अक्तूबर 2018

दुमका : चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर अत्यावश्यक बैठक

prepration-for-chitrgupta-puja
चित्रगुप्त पूजनोत्सव कार्यक्रम के निमित्त अखिल  भारतीय कायस्थ महासभा, दुमका इकाई की एक अहम  बैठक दिन रविवार 21 अक्टूबर 2018) को शिशु रोग  विशेषज्ञ  डॉ अरूणाभ प्रभाकर केे क्लिनिक हॉल में  आहूत की गयी जिसमें  दयानंद श्ररीवास्त, प्रोफेसर मनोज अम्बष्ट, निशिकांत बरियार, समीर कुमार सिन्हा,  अमरेन्द्र कुमार, अरूण कुमार सिन्हा, अमरेन्द्र सुमन,   संजय घोष, मनोज घोष, राजीव कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद थे। इस अवसर पर उपरोक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बने अलग अलग विभागों का दायित्व भी मुकर्रर कर दिया गया। चित्रगुप्त पूजनोत्सव स्मारिका समिति में अरूण कुमार सिन्हा, अमरेन्द्र सुमन, मनोज घोष, राजीव कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव व  रोहित अमबष्ट को रखा गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम-अरुण कुमार सिन्हा, शोभा वर्मा, प्रतिमा अम्बष्ट, मनोज घोष, अजय कुमार सिन्हा। पंडाल व्यवस्था- दयानंद श्रीवास्तव, संजय घोष, डाॅ सौरभ सिन्हा, मनोज घोष, सूर्यप्रकाश। इसके अतिरिक्त प्रसाद क्रय एवं वितरण, पारितोषिक एवं वरीय नागरिक सम्मान आदि उप समिति का गठन करते हुए उपस्थित  प्रोफेसर मनोज अम्बष्ट, निशिकांत बरियार, समीर कुमार सिन्हा, ललन बाबू, अमरेन्द्र कुमार, अंकित कुमार,गोपी अम्बष्ट, गजेन्द्र अम्बष्ट, अंजनी सिन्हा को महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व सौंपा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: